रोएटर्ज़ के अनुसार क्यूबा के विदेशमंत्री ब्रूनो रूद्रीेगेज़ ने गुरूवार को कहा कि हालांकि अमरीकी प्रतिबंधों ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है किंतु हम इसकी वजह से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हम इस देश की उपबल्धियों की रक्षा करते रहेंगे। कयूबा के विदेशमंत्री का कहना था कि इस देश की जनता अमरीक प्रतिबंधों का डटकर मुक़ाबला करती रहेगी। उनका यह भी कहना था कि हम परस्पर सम्मान के आधार पर वार्ता के लिए तैयार हैं किंतु अमरीका ने टकराव का मार्ग चुन रखा है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने जनवरी 2019 को धमकी दी थी कि वे हेलमन बर्थेन क़ानून को लागू करेंगे जिसके आधार पर क्यूबा मूल के अमरीकियों को इस बात की अनुमति होगी कि वे क्यूबा की क्रांति के दौरान ज़ब्त की जाने वाली अपनी प्रापर्टी से व्यापारिक लाभ उठा सकते हैं।